देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बर्फ पर स्कूटर चलाती हुई नजर आई। खास बात तो यह है कि जब प्रियंका चोपड़ा स्कूटर चला रही थी, उस समय निक जोनस उनके पीछे बैठ नजर आए।
क्रिसमस 2019 के त्योहार का बॉलीवुड के सितारों पर काफी खुमार रहा। क्रिसमस के अवसर किसी ने अपने परिवार के साथ जश्न मनाया तो किसी ने बच्चों के साथ। इन सब में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खिंचा है। प्रियंका चोपड़ा ने न केवल क्रिसमस के अवसर पर इस त्योहार को खास अंदाज में मनाया बल्कि परिवार के साथ जमकर मस्ती भी की है।
इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री बर्फ पर स्कूटर चलाती हुई दिखाई दी। प्रियंका चोपड़ा ने इससे जुड़े कई फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किए हैं। जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। बर्फ पर स्कूटर चलाने वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देसी गर्ल बहुत ही क्यूट नजर आ रही है। इन फोटो और वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट पोशाक पहन रखी है। वहीँ,निक जोनस रेड टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउज़र में नजर आ रहे हैं।
इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बहुत ज़बरदस्त लग रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा ," यह सबसे ज्यादा खुशियों वाला क्रिसमस था। हमसे आप तक 'मेरी' क्रिसमस।"
वहीँ, काम के मोर्चे की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
THÔNG TIN THANH TOÁN & DỊCH VỤ:
- Tên tài khoản: Nguyễn Anh Tuấn
- Số tài khoản: 0501000058467
- Ngân hàng TMCP Ngoại thương Việt Nam (Vietcombank) - Chi nhánh Bắc Sài Gòn
- Hỗ trợ cài đặt: fb.com/kequaduongvodanh
- Dịch vụ: Xem chi tiết >>
+ Nhận convert template từ Wordpress
+ Sửa lỗi, nâng cấp template
+ Thiết kế Form Liên hệ từ Google Form